सीएम नीतीश पर विजय सिन्हा का तंज, कहा शपथ ग्रहण में मुझे किया गया अपमानित, जानें द केरल स्टोरी पर क्या कहा

    सीएम नीतीश पर विजय सिन्हा का तंज, कहा शपथ ग्रहण में मुझे किया गया अपमानित, जानें द केरल स्टोरी पर क्या कहा

    पटना(PATNA):बिहार में इन दिनों राजनीतिक जंग छीड़ी हुई है. आये दिन पक्ष-विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं. इसी क्रम में 10 मई को विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई. और नीतीश कुमार पर अपमानित करने का आरोप लगाया.

    मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज विजय ने नीतीश को घेरा

    दरअसल आज विधान परिषद में नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह था. जिसमें नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी शामिल होने पहुंचे थे. जहां मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. और कहा कि नीतीश कुमार ने फिर से सरकार और परिषद प्रशासन के प्रोटोकॉल को तोड़ा है.

    नेता प्रतिपक्ष को जगह नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण- विजय सिन्हा

    पक्ष और नेता प्रतिपक्ष गाड़ी के दो पहिए होते हैं. जिस पर लोकतंत्र की गाड़ी चलती है. हमने हमेशा नेता प्रतिपक्ष को सम्मान दिया है. किसी भी तरह के कार्यक्रम में विधानसभा के मंच पर ससम्मान जगह दिया है. लेकिन आज शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, सभापति, उपसभापति और उपाध्यक्ष बैठे थे. बगल के दो चेयर खाली रहने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष को मंच पर जगह नहीं दी गई. हम नीचे बैठे रहे.

    नीतीश कुमार जनता के पैसे से घूम रहे हैं- विजय सिन्हा

     आगे उन्होंने कहा कि इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन लोगों से अपेक्षा भी नहीं रखते है. हमारे आवास पर पुलिस के अंगरक्षक रहते थे. उसको भी वापस ले लिया गया है. और 7 साल जर्जर पुरानी गाड़ी दी गई है. वह भी रास्ते में खराब हो जाती है. जो अपना राज्य नहीं संभाल सका. वो आज जनता के पैसो पर घूम रहे है.

    बिहार सरकार कर रही है तुष्टिकरण की राजनीति- विजय सिन्हा

    वहीं विजय सिन्हा ने द केरल स्टोरी को लेकर कहा कि सच को दिखाना और सच को कहना बगावत है. तो हर बिहारी बगावत करें. केरल के अंदर हमारी बहनों को जिस तरह से धर्म परिवर्तन करके खेला गया. उसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में वोट के लिए अपनी बेटी की रक्षा करने से भाग रहे हैं. बीजेपी विधानमंडल दल के नेता के नाते हम सभी लोग फिल्म को देखने जाएंगे. हिम्मत है तो रोके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news