विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा नीतीश ने ही जदयू का भविष्य अंधकारमय बना दिया

    विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा नीतीश ने ही जदयू का भविष्य अंधकारमय बना दिया

    पटना(PATNA): विपक्षी एकता की बैठक के बाद बीजेपी की ओर से लगातार नीतीश कुमार पर हमला किया जा रहा है. तो वहीं मंगलवार के दिन नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. और कहा कि नीतीश कुमार ने ही अपनी जदयू पार्टी के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है.

    नीतीश ने ही जदयू का भविष्य अंधकारमय बनाया है- विजय कुमार सिन्हा

    आगे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित करने की वजह से अब जदयू के किसी भी नेता का भविष्य सुरक्षित नहीं है. ऐसे में जदयू के नेता डूबती नाव से निकलकर अपना भविष्य तलाश कर रहे हैं. और पार्टी में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. नीतीश कुमार ने जिस दिन तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बना दिया. उसी दिन जदयू पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news