बेगूसराय में वैन ने दो बच्चियों को रौंदा, मौके पर दोनों की मौत, लोगों ने एनएच 31 किया जाम  

     बेगूसराय में वैन ने दो बच्चियों को रौंदा, मौके पर दोनों की मौत, लोगों ने एनएच 31 किया जाम  

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार पिकअप वैन ने दो मासूम बच्ची को कुचल दिया.जिससे दोनों मासूम बच्चियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.मौत से गुस्साए लोगों ने एनएच को 31 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे. घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखों के पास की है। मृतक दोनों मासूम बच्ची की पहचान लाखों के रहने वाले बीच मनीष कुमार के पुत्री रूही और रुचि कुमारी के रूप में की गई है. 

    दोनों मृत बच्चियां आपस में बहन थी

     बताया जा रहा है कि दोनों मृत बच्चियां आपस में बहन थी.लोगों ने बताया है कि दोनों मासूम बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार पिकअप भान कुचल दिया. इस हादसे में दोनों मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

    मौत से गुस्साए लोगों ने एनएच को 31 को तकरीबन 2 घंटे जाम रखा 

    इस मौत से गुस्साए लोगों ने एनएच को 31 को तकरीबन 2 घंटे जाम रखा.फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी. मौके पर लाखों थाना की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. वही इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में दो मासूम बच्ची की मौत हो गई इस मौत से गुस्साएंलोगों ने एनएच को जाम कर दिया था.   डीएसपी ने बताया है कि लोगों को समझा बूझकर किसी तरह मामला को शांत कराया गया है, और दोनों मासूम बच्ची का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news