उपेंद्र कुशवाहा का ललन सिंह पर निशाना , कहा अब JDU के नहीं रहे राजद के रंग में रंग चुके हैं

    उपेंद्र कुशवाहा का ललन सिंह पर निशाना , कहा अब JDU के नहीं रहे राजद के रंग में रंग चुके हैं

    अररिया (ARARIYA) : अररिया में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ललन सिंह सिर्फ कागज पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष है लेकिन व्यवहार में वो पूरी तरह राजद के रंग में रंग चुके है. सीएम नीतीश कुमार से यदि वो एक घंटा बात करते होंगे तो वही राजद के नेता से चार घंटे बात करते हैं.

    अमित शाह के बीच तीखी बहस

    बीते गुरुवार को लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश बिल को लेकर चल रही चर्चा के दौरान ललन सिंह और गृहमंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस हुई थी. जिस पर कुशवाहा ने जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा की अब उनमें जेडीयू वाला संस्कार नहीं रह गया है बल्कि राजद वाला संस्कार आ चुका है.

    कितनी सीट मिलेगी यह तय नहीं है

    इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव कितने सीट पर पार्टी लड़ेगी के सवाल पर कुशवाहा ने  कहा की गठबंधन के साथ मिलकर चालीस में से चालीस सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें कितनी सीट मिलेगी यह तय नहीं है. फाइनल होने के बाद ही पता चलेगा कि कितने सीट पर चुनाव लडेंगे लेकिन सभी चालीस सीटों पर तैयारी चल रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news