मामूली विवाद में भिड़ गए दो पक्ष फिर जमकर चले लाठी डंडे, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ़्तार 

    मामूली विवाद में भिड़ गए दो पक्ष फिर जमकर चले लाठी डंडे, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ़्तार 

    कैमूर(KAIMUR):कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अहिनौरा गांव में साइकिल चोरी के विवाद को लेकर दो समुदायों में तनाव उत्पन्न हो गया. दोनों तरफ से जमकर पत्थर बाजी हुआ. सूचना मिलते ही मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार, कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के साथ भारी संख्या में फोर्स अहिनौरा गांव पहुंची. जहां मामले की जानकारी लेते हुए माहौल को शांत कराया.

    दोनों पक्ष से लगभग 14 लोग गिरफ्तार

     इस मामले में दोनों पक्ष से लगभग 14 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस मोहनिया थाना लेकर गई है जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है, और लोगों के खिलाफ पुलिस सर्च अभियान चला रही है फिलहाल स्थिति शांतिपूर्वक बताया जा रहा है.

    पढ़े क्या है पूरा मामला

    मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया मोहनिया थाना अंतर्गत अहिनौरा ग्राम में वशिष्ठ राम की साइकिल की चोरी हो गई थी. संदेह के आधार पर मकबूल मियां के बेटे रौशन पर आरोप लगा रहे थे, जिसको लेकर दोनों परिवार में झगड़ा हो गया. जिसमे पत्थर बाजी भी हुई है किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है.दोनों पक्ष से गिरफ्तारी हुई है, 14 लोग को थाना ले जाया गया है और जिनके नाम सामने आ रहे है उनके खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. साइकिल चोरी को लेकर ही तनाव उत्पन्न था अभी माहौल पूरी तरह सामान्य है. यहां पर फोर्स है और अधिकारी भी मौजूद है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news