जमुई की करिश्मा और राखी को एक दूसरे से हुआ प्यार, पति को छोड़ प्रेमिका संग हुई फरार

    जमुई की करिश्मा और राखी को एक दूसरे से हुआ प्यार, पति को छोड़ प्रेमिका संग हुई फरार

    जमुई (JAMUI) : ऐसे तो आपने प्यार के कई किस्से सुने होंगे मगर जमुई से जो प्यार का मामला सामने आया है यह काफी चर्चा में है. जहां एक युवती को दूसरी युवती से ही प्यार हो जाता है. ये प्यार का परवान इस कदर बढ़ता है कि दोनों एक दूसरे के साथ भाग जाते हैं. इन दोनों युवती में से एक युवती पहले से ही शादीशुदा रहती है, मगर इसके बावजूद वह अपने पति को छोड़ अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो जाती है. जब यह मामला थाने तक पहुंचा तो दोनों युवती की कहानी सुनकर लोग दंग रह गए थाने के कर्मियों के बीच भी एक चर्चा का विषय बन गया सभी लोग युवतियों को समझाने में लगे रहे लेकिन एक दूसरे के साथ ही रहने के लिए अड़ी रही.

    दोनो युवती को बरामद कर लाया गया थाने

    एक युवती का दिल दूसरी युवती पर आ गया और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा कर घर से फरार हो गई. इतना ही नहीं फरवरी माह में एक युवती की शादी हुई थी, युवती अपने पति को छोड़कर दूसरी युवती के साथ रहने के लिए जमुई से धनबाद चली गई. हालांकि पति के आवेदन देने के बाद टाउन थाना की पुलिस ने धनबाद से दोनो युवती को बरामद कर लिया है और जिसके बाद उसे टाउन थाना लाया गया है. बरामद युवतियों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नीमा गांव निवासी सुरेंद्र रावत की पुत्री करिश्मा कुमारी और बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी रामबली तुरी आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी के रूप में हुई है. 

    जानिए कैसे शुरू हुई इनकी लव स्टोरी

    इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार दोनों के पिता धनबाद में नौकरी करते हैं. दोनों युवती धनबाद में ही रहकर पढ़ाई करती थी. कंप्यूटर क्लास के दौरान दो वर्ष पूर्व दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे  दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई उसके बाद फरवरी माह में करिश्मा के परिजन झाझा के पुरानी बाजार निवासी संदीप कुमार से उसकी शादी कर दी थी. कुछ दिन तक करिश्मा पति के साथ रही, फिर करिश्मा शादी के एक माह बाद अपनी दोस्त आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी से फोन पर बात करने लगी. दो माह पहले राखी कुमारी घूमने के लिए शहर के बोधवन तालाब स्थित जंगल सफारी में आई थी. इसी दौरान करिश्मा भी अपने पति के साथ जंगल सफारी पहुंच गई और फिर पति के सामने से ही दोनों गायब हो गई. उसके बाद पति के द्वारा टाउन थाना में पत्नी के अपहरण करने का आरोप आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी पर लगाकर मुकदमा दर्ज कराया. फिलहाल दोनो से पूछताछ की जा रही है. 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news