बिहार विभूति स्व. डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती आज, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

    बिहार विभूति स्व. डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती आज, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

    TNP DESK- बिहार विभूति स्व. डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. बिहार विधानमंडल परिसर स्थित डॉ. अनुग्रष्ठ नारायण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खा एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत्-शत् नमन किया.

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अनुसूचित सूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

    इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अनुग्रह नारायण सिंह औरंगाबाद जिले के रहने वाले थे. उन्होंने अपने कार्यकाल में निजी जमीन पर विद्यालय ,विश्वविद्यालय, के साथ अस्पताल का निर्माण करवाया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news