ऐसे हुआ ऑपरेशन सफल: बिहार में एक बड़े अधिकारी को घूस की बड़ी रकम के साथ निगरानी ने दबोचा!


TNP DESK- मिली एक खबर के अनुसार बिहार में आज एक बड़े अधिकारी को बड़ी रकम घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार युवा एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक ₹5,00,000 की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए है. सूचना के मुताबिक अधिकारी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह नियोजन भवन परिसर में अपनी कार के भीतर घूस के रूप में इतनी बड़ी रकम ले रहे थे.
निगरानी के अधिकारियों ने घूस लेने की पुष्टि की है. निगरानी के अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि नियोजन भवन के पार्किंग में रिश्वत का बड़ा लेन-देन होने वाला है. सहायक निदेशक एक विभागीय काम के लिए 10 लाख की घूस की रकम मांगी थी.
पहली किस्त के तौर पर ₹5,00,000 का भुगतान होने वाला है. सूचना के बाद टीम गठित कर जाल बिछाया गया. अधिकारी पार्किंग में खड़ी कार में बैठे थे. जैसे ही उन्होंने रिश्वत के 5 लाख रुपए अपने हाथ में लिए, निगरानी की टीम ने उन्हें रकम के साथ पकड़ लिया।
4+