ई बिहार ह भैया...शिव बारात में अभद्र गाने और तमंचे पे डिस्को का वीडियो वायरल 

    भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई शिव बारात के दौरान एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा डीजे की धुन पर नाचते-झूमते चल रहे थे. इसी दौरान एक युवक अपने हाथ में देसी कट्टा लेकर ठुमके लगाते नजर आया.

    कट्टा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए डांस कर रहा है जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है.

    क्या वायरल वीडियो पर होगी कार्रवाई

    हालांकि इस पूरे मामले में अब तक पुलिस की ओर से किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है.स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक जुलूस के दौरान इस तरह हथियार का प्रदर्शन करना कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हो सकता है.अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और संबंधित युवक की पहचान कर उस पर कानूनी कदम उठाए जाते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news