पटना (PATNA) : अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-921 में बम की सूचना से बुधवार को हड़कंप मच गया. विमान के पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और एयरपोर्ट सुरक्षा बल ने तत्काल विमान और पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहन जांच शुरू कर दी. करीब दो घंटे तक चली तलाशी के बाद यह सूचना फर्जी निकली, जिससे राहत मिली. यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारकर गहन जांच की गई. इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सका.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह फर्जी सूचना किसने और क्यों फैलाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां अब इस सूचना के स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

