नहीं थम रहा बिहार में अपराध का सिलसिला! अपराधियों ने चाकू गोदकर की युवक की हत्या

    नहीं थम रहा बिहार में अपराध का सिलसिला! अपराधियों ने चाकू गोदकर की युवक की हत्या

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):बिहार में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है. रोजाना अलग-अलग जिलों में लूट और हत्या की खबरें आती रहती है. वहीं सोमवार को मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. जिससे ईलाके में सनसनी फैल गई.

     सुनसान जगह घटना को दिया अंजाम 

    आपको बताये कि ये पूरी घटना अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके के शेखपुर की है.अपराधियों ने इस घटना को सुनसान जगह अंजाम दिया है.वहीं हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ FSL की टीम मौके पर पहुंची, और जांच में जुटी गई.

    प्रथम दृष्टया में आपसी विवाद का मामला

    वहीं मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब निवासी धमेंद्र सहनी 34 वर्षीय के रूप में की गई है. पुलिस ने मौके पर से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है.पूरे मामले पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर हमलोग आनन फानन में घटनास्थल पहुंचे है, प्रथम दृष्टया में आपसी विवाद का मामला लगता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news