बिहार में नहीं थम रहा है पुलिसकर्मी पर हमले का सिलसिला, अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला

    बिहार में नहीं थम रहा है पुलिसकर्मी पर हमले का सिलसिला, अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला

    अररिया (Araria):फारबिसगंज में एक अभियुक्त को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर अभियुक्त और उसके परिजनों ने हमला कर दिया .बता दे जिसमे फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित राज और सिपाही लक्ष्मण घायल हो गए हैं. फारबिसगंज के मेला ग्राउंड में अवैध रूप से अतिक्रमणकारियों का कब्जा था.जहां कुछ दिनों पूर्व प्रशासन द्वारा खाली कराया गया था.

     पढ़े पूरा मामला 

    आपको बताए भूमिहीनों के बीच परचा भी वितरित कर दिया गया था, लेकिन इस जगह पर रहने वाले कुछ उपद्रवियों द्वारा कल रात मेला ग्राउंड में फिर से अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया .जिसके बाद आज पुलिस वहां पहुची ,वही पुलिस पर हमला हो गया. घटना के बाद भी घायल पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अभियुक्त फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे फारबिसगंज थाना में रखा गया है. वही अभी घटना में शामिल अन्य लोगो की शिनाख्त में भी पुलिस जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news