प्यार करने की दर्दनाक सजा! लड़की के परिजनों ने युवक का गला काटकर मां काली को दी बलि, दो गिरफ्तार 

    प्यार करने की दर्दनाक सजा! लड़की के परिजनों ने युवक का गला काटकर मां काली को दी बलि, दो गिरफ्तार 

    कैमूर(KAIMUR):बिहार के कैमूर जिले से एक हैरान करनेवाली घटना सामने आई है.जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की काली मन्दिर में चाकू से गला रेत कर बलि चढ़ा दी गई है. घटना बेलाव थाना क्षेत्र के बेलान्व गांव के पूरब काली मंदिर की है. मृतक युवक की पहचान बेलाव गांव से सटे सोनरा गांव के 23 साल के पंकज कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. 

    परिजन कर रहे है कार्रवाई की मांग 

    घटना की सूचना जैसे ही बेलाव थाने की पुलिस को मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंची.मामला गंभीर होते देख सूचना पर भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे, और घटना की जानकारी परिजनों से ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा, लेकिन परिजन और लोगों ने शव को उठने नहीं दिया. परिजन हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. 

    पढ़ें मामले पर परिजनों ने क्या जानकारी दी

     घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें शनिवार की सुबह लगभग 6  बजे बेलाव गांव के लोगों से मिली. परिजनों का कहना है कि गांव के ही एक लड़की से उनके बेटे का प्रेम प्रसंग था. लड़की ने लड़के से महाराष्ट्र में शादी की थी. कुछ दिन पहले लड़का गांव आया था, और शुक्रवार को बेलाव सब्जी लाने गया था. फिर घर नहीं लौटा, और आज हत्या की जानकारी मिली है. लड़की के परिजनों ने ही चाकू से गला रेत कर हत्या की है.वहीं घटना की सूचना पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे. इस मामले में भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है. दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है.      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news