शादीशुदा महिला के साथ मुखिया ने किया रेप, अधार कार्ड बनाने के बहाने से बुलाया था घर

    शादीशुदा महिला के साथ मुखिया ने किया रेप, अधार कार्ड बनाने के बहाने से बुलाया था घर

    टीएनपी डेस्क ( TNP DESK) : गांव का वो मुखिया जिसके पास लोग अपनी समस्या लेकर जाते हैं अगर वही अपराध करने लग जाए तो ऐसे गांव का हाल क्या होगा. ऐसा ही मामला कैमूर जिले से सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने मुखिया पर रेप का आरोप लगाया है. ये मामला कैमूर जिले के दुर्गावती थाने का है. महिला का आरोप है कि आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया है. जिसके बाद पीड़ित महिला ने मुखिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इसकी कार्यवाई में जुट गई है. सबसे पहले महिला का सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया गया है.  जिसके आधार पर आगे की तहकीकात की जाएगी.

    पीड़िता ने बताई आपबीती

    पीड़ित महिला भभुआ स्थित महिला थाने पहुंची, जहां आरोपी के खिलाफ उसने शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो आधार कार्ड बनवाने के लिए धढ़ड़र पंचायत के वर्तमान मुखिया प्यारे लाल पासवान के घर गई थी. जहां मुखिया ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसका रेप किया. इतना ही नहीं महिला ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के पास जाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. अपनी शिकायत में महिला ने इन तमाम बातों को पुलिस के समक्ष रखा है. जिसके आधार पर पुलिस पूछताछ करेगी.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए भभुआ महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि एक महिला के द्वारा दुष्कर्म मामले को लेकर मुखिया के खिलाफ शिकायत दी गई है. महिला की शिकायत पर मुखिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news