शादी से पहले ही दूल्हा हुआ लापता, तो परिजनों में मचा हड़कंप, पढ़ें बिहार का हैरान करनेवाला मामला

    शादी से पहले ही दूल्हा हुआ लापता, तो परिजनों में मचा हड़कंप, पढ़ें बिहार का हैरान करनेवाला मामला

    बक्सर(BUXER):बिहार के बक्सर स्टेशन से एक हैरान करनेवाला मामला सामने आया है.जहां  शादी के दिन दूल्हा गायब हो गया.इस घटना से परिवार के लोग परेशान हो गए और उन्होंने तुरंत पुलिस से मदद की गुहार लगाई. नगर थाना पुलिस गायब दूल्हे की तलाश में जुट गई है.जानकारी के अनुसार यूपी के बलिया जिले के रसड़ा गांव निवासी पारसनाथ के बेटे सुनील कुमार की शादी तय हुई थी. वह उड़ीसा में टाटा कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करता है. शुक्रवार को सुनील कुमार का तिलक समारोह था, और वह उड़ीसा से बक्सर के लिए यात्रा कर रहा था. सुनील सुबह बक्सर स्टेशन पर उतरा और फिर ऑटो से रसड़ा जाने के लिए रवाना हुआ.हालांकि, समय पर घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों को चिंता होने लगी.जब परिजनों ने युवक से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद परिजनों ने बक्सर आकर नगर थाना पुलिस से गुहार लगाई है और युवक की तलाश करने का अनुरोध किया.

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

    बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों द्वारा दिए जाने के बाद बक्सर पुलिस टीम स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया है.कैमरों में युवक को ऑटो में सवार होते हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद वह गायब हो गया. पुलिस अब उस ऑटो की पहचान कर ली  है, उसके चालक जो उत्तरप्रदेश के नरही थाना इलाके के भरोली से लाया गया है चालक से पूछताछ कर युवक की तलाश में जुटी है.

    पढ़ें परिजनों ने क्या कहा

    परिजनों का कहना है कि उन्हें इस घटना से बहुत धक्का लगा है और वे लगातार युवक की तलाश में पुलिस का सहयोग में लगे हैं. पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चला है.बक्सर एसपी कार्यालय के पास अपहृत इंजीनियर के पिता पारस नाथ ने बताया कि घटना के बाद से ही बक्सर रेलवे-स्टेशन परिसर के साथ-साथ सडकों के किनारे के सीसीटीवी फुटेज में इ रिक्सा में साफ तौर पर दिखाई दे रहा हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news