प्रेमिका को प्रेमी से मिलना पड़ा महंगा, परिजन ने बीच सड़क पर कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

    प्रेमिका को प्रेमी से मिलना पड़ा महंगा, परिजन ने बीच सड़क पर कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

    जहानाबाद (JAHANABAD) : एक प्रेमिका को प्रेमी से मिलना इतना महंगा पड़ गया की उसकी बीच सड़क पर ही धुनाई हो गई. जिसका वीडियो अब तेजी से वाइरल हो रहा है. मामला जहानाबाद जिले के हॉस्पिटल मोड़ के समीप का है जहां शनिवार की दोपहर एक लड़का और एक लड़की आपस में बातचीत कर रहे थे, इसी बीच अचानक से लड़की के परिजन वहां पहुंचते हैं और लड़की के साथ जमकर मारपीट करने लग जाते हैं. जिसके बाद लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है. कई लोग लड़की को बचाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन कुछ देर तक पूरी तरह से अफरा तफरी का माहौल रहा और मारपीट होती रही.     

    मौके पर पहुंची पुलिस

    जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की दोनों हिलालपुर किन्जर गांव के रहने वाले हैं. लड़का मुजफ्फरपुर के अजीजपुर थाना में सिपाही के पद पर कार्यरत है जहां शनिवार की दोपहर लड़की से मिलने हॉस्पिटल मोड़ आया हुआ था. इसी बीच इस बात की सूचना लड़की के परिजनों को मिल जाती है और वे मौके पर पहुंच कर लड़की को मारने लग जाते हैं. वहीं मारपीट के बाद मौके पर नगर थाना की पुलिस पहुंचकर  सभी लोगों को थाने में ले जाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news