चिराग पासवान का बिहार सरकार पर हमला, कहा -मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा ही ना करें वह कुछ करके भी दिखाएं 

    चिराग पासवान का बिहार सरकार पर हमला, कहा -मुख्यमंत्री  सिर्फ घोषणा ही ना करें वह कुछ करके भी दिखाएं 

    पटना(PATNA): बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है और बिहार विधानसभा में आम बजट 2024  को पेश किया गया जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही है.अब इस पर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ घोषणा ही ना करें वह कुछ करके भी दिखाएं.  

    बिहार की जनता नहीं करती नीतीश कुमार पर विश्वास

    चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री जान रहे हैं कि बिहार में कभी भी चुनाव हो सकता है. जिस तरह से इनके घटक दल इनके ऊपर दबाव बना रहे हैं. इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह बात जानते हैं कि बिहार में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकता है. ऐसे में यह घोषणा करना कि हम इतने लाख लोगों को यह देंगे, उतने लाख को हम वह देंगे. पिछले 18 साल से वे बिहार के मुख्यमंत्री हैं और आज भी अगर उनको घोषणा ही करनी पड़ेगी कि हम यह देंगे. इन सबों के बावजूद यदि कोई आपसे रोजगार मांगने जाता है तो आप उसके ऊपर लाठियां चलाते हैं. और ऐसे में यदि आप सही में जो बातें करते हैं जो वादे करते हैं उस पर अमल करते हैं तो हम आपका स्वागत करेंगे और हम लोगों से ज्यादा खुशी किसी को नहीं होगी. यह बातें सिर्फ बातें ही रह जाती हैं इसलिए बिहार की जनता आपके ऊपर विश्वास नहीं कर पाती है .

    राम चरित्र मानस पर बोले चिराग पासवान

    वहीं बिहार विधानसभा में राम चरित्र मानस को लेकर शुरू हुए राजनीति पर चिराग पासवान ने बिहार सरकार में सहयोगी राजद और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के ऊपर जमकर हमला बोला. कहा कि यह सारी बातें कोई करने लायक है. क्या राम थे , राम नहीं थें हम बार-बार कहते हैं कि यह आस्था का विषय है . जो आपके लिए महत्वपूर्ण होगी वह दूसरे के लिए कोई जरूरी नहीं है कि महत्वपूर्ण हो. छोड़ दीजिए इन सारी बातों को. क्यों किसी की भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं. एक राजनीतिक दल होने के नाते सबकी भावनाओं का सम्मान करना आपका उत्तर दायित्व बनता है. राजनेता होने के नाते जनता की सेवा करना आपका काम है. ना कि इस तरह की बातों को उछाल कर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना. क्या मिल जाएगा इन सारी बातों को बोलकर की राम राम बड़े थे रावण बड़े थे. सरकार में सहयोगी रहने के कारण आपका पहला कर्तव्य बनता है कि आप बिहार की जनता के लिए अच्छी शिक्षा अच्छा रोजगार मुहैया कराएं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news