खुद ही मरीज को ठेला पर अस्पताल लेकर पहुंचा परिवार, वीडियो वायरल होते ही मच गया हंगामा, पढ़े क्या है सच्चाई

    खुद ही मरीज को ठेला पर अस्पताल लेकर पहुंचा परिवार, वीडियो वायरल होते ही मच गया हंगामा, पढ़े क्या है सच्चाई

    नवादा(NAWADA):नवादा जिले के गोविंदपुर में गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में एक युवक को ठेले पर अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है.युवक की घर पर ही पेट में गैस की शिकायत के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

     वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    मृतक की पहचान गोविंदपुर बाजार के पोखर पर मोहल्ले निवासी 30 वर्षीय अखिलेश पंडित के रूप में हुई है.उनकी पत्नी ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर वे उन्हें अस्पताल लाए थे, लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी.स्थानीय लोगों ने मरीज को ठेले पर अस्पताल ले जाने और वापस लाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसकी तुलना अकबरपुर की पिछली घटना से करने की कोशिश की.

    परिवार के लोग स्वयं ही मृतक को ठेले पर अस्पताल ले गए

    हालांकि, वीडियो की सच्चाई यह है कि परिवार के लोग स्वयं ही मृतक को ठेले पर अस्पताल ले गए और वापस घर ले आए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें एंबुलेंस का इंतजाम करने की पेशकश की थी, लेकिन परिवार ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनका घर पास में है और वे खुद ही ले जाएंगे.मरीज अस्पताल के अंदर भी नहीं गया था और परिजनों ने किसी सरकारी कर्मी से एंबुलेंस की मांग नहीं की थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news