महागठबंधन पर सम्राट का वार, कहा-' महागठबंधन के लोग लोकतंत्र की हत्या करने वाले कांग्रेस की गोद में बैठे हैं'

    महागठबंधन पर सम्राट का वार, कहा-' महागठबंधन के लोग लोकतंत्र की हत्या करने वाले कांग्रेस की गोद में बैठे हैं'

    पटना(PATNA): बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मन की बात सुनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने जनता और राष्ट्र के विकास के लिए जनता को संबोधित किया. 25 जून को कांग्रेस की ओर से लगाए गए आपातकाल पर भी चर्चा की. कांग्रेस जो देश के लोकतंत्र को जख्मी कर रहे थे उनके खिलाफ लड़ने वाले आज कांग्रेस का महिमामंडन कर रहे हैं.

    मन की बात सुनने के बाद सम्राट ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ

    बिहार ने लोकतंत्र के हत्यारों के पार्टी के खिलाफ देश में आंदोलन किया. जिन नेताओं ने उस समय कांग्रेस का विरोध किया. आज उनके साथ है. वहीं ममता बनर्जी के बयान के बाद सम्राट चौधरी ने भी बयान दिया. ममता बनर्जी ने सीपीएम को विपक्षी दलों की एकता में साथ होने पर बंगाल में समर्थन न देने की बात कही है. सम्राट चौधरी ने कहा सभी विपक्षी दल को प्रधानमंत्री बनना है. ये लोग सपना देख कर काम कर रहे हैं. ये तीन-तीन महीने प्रधानमंत्री बनने की इच्छा से एकजुट हो रहे हैं.

    सम्राट ने महागठबंधन पर कहा सभी विपक्षी दल को प्रधानमंत्री बनना है

     बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम पर सम्राट चौधरी ने कहा कि महासंपर्क अभियान के तहत कई कार्यक्रम बिहार में चल रहे हैं. पूरे बिहार में लोगों के बीच इस भीषण गर्मी में नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल की जानकारी दे रहे हैं. 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक पर कहा बैठक करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं. लोकतंत्र की हत्या करने वाले कांग्रेस की गोद में महागठबंधन के लोग बैठे हैं. राहुल गांधी ने जब तक यह नहीं सुना नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं हैं तब तक वो बिहार आने के लिए हामी नहीं भरी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news