बिहार : लोकतंत्र को खत्म करने वाली ताकत से लड़ेगा देश, जानिए किसने दिया ये बड़ा बयान

    बिहार : लोकतंत्र को खत्म करने वाली ताकत से लड़ेगा देश,  जानिए किसने दिया ये बड़ा बयान

    पटना(PATNA): बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में मनाया गया. इस दौरान राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. जगदानंद सिंह ने कहा अंबेडकर साहब को याद करने के लिए सभी समाजवादी साथी इकट्ठा हुए हैं. आज का दिन पूरे भारत के लिए खास दिन है कि एक ऐसा व्यक्ति झोपड़ी से निकलकर भारत के लोकतंत्र की नींव रखने में अन्य के साथ मिलकर सहयोग किया. आज बाबा साहेब की पुण्यतिथि के मौके पर हम लोगों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है और शपथ लिया है कि संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने वाली जितनी भी ताकत हैं देश में उनसे भारत लड़ेगा. कभी भी कोई भी अरबपति और खरबपति गरीबों के हक को नहीं लूट पाएगा. बेशक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठकर कोई ऐसा काम करें तब भी लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा. अंबेडकर का देश समाजवाद के रास्ते पर सबके लिए है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news