PMCH हॉस्टल में आगजनी का मामला पकड़ रहा तूल, सीबीआई रोज कर रही है चौंकानेवाले खुलासे, नप सकते हैं कई अधिकारी

    PMCH हॉस्टल में आगजनी का मामला पकड़ रहा तूल, सीबीआई रोज कर रही है चौंकानेवाले खुलासे, नप सकते हैं कई अधिकारी

    पटना(PATNA): पटना के पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल में आगजनी का मामला अब तूल पकड़ रहा है. इस मामले में डॉ अजय के रुम से मिले नीट के एडमिट कार्ड की जांच अब पीरबहोर थाना की पुलिस और सीबीआई अलग-अलग एंगल से कर रही है. वहीं डॉ अजय फरार चल रहे है. आपको बताये कि पुलिस को जो कागजात मिले है, उसमे कई फर्जीवाड़े के संकेत मिले है.

    सीबीआई जांच में नप सकते है कई अधिकारी

    आपको बताये कि इस मामले की जांच सीबीआई नीट 2024 का पेपर लीक के एंगल से कर रही है. वहीं पीरबहोर पुलिस डॉ अजय और पीएमसीएच के एंगल से जांच करने में जुटी है. जांच के दौरान पुलिस और सीबीआई के हाथ कई अहम सबूत मिले है. जिसके बाद पीएमसीएच के डॉ अजय के साथ कई अधिकारी नप सकते है.

    मामले का मास्टरमाइंड लगातार चल रहा है फरार

    इस मामले के मास्टरमाइंड डॉ अजय लगातार फरार चल रहे है. जांच के दौरान डॉ. अजय के कमरे से पुलिस को साल 2021 और 2022 के नीट पीजी के एडमिट कार्ड, जले नोट, आर्यभट्ट विवि की ओएमआर शीट मिले थे. सीबीआई टीम ने नीट पीजी के एडमिट कार्ड की जांच की है,साथ ही इस मामले पर सीबीआई की नजर भी बनी हुई है.वहीं अब आर्यभट्ट विवि भी शक के घेरे में है, यदि जांच आगे बढ़ती है, तो कई लोग इसमे आरोपी बनेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news