कन्हैया के साथ मंच साझा करने से तेजस्वी का परहेज, प्रजापति समाज के सम्मेलन में नहीं पहुंचे तेजस्वी

    कन्हैया के साथ मंच साझा करने से तेजस्वी का परहेज, प्रजापति समाज के सम्मेलन में नहीं पहुंचे तेजस्वी

    पटना(PATNA):राजधानी पटना में 12 जून को विपक्षी एकता की बैठक होनी है. लेकिन इस बैठक से पहले 31 मई को बापू सभागार में प्रजापति समाज की ओर से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के सभी नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया था. लेकिन तेजस्वी यादव इस सम्मेलन में शामिल नहीं हुए. क्योंकि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार इसमे उपस्थित थे.

    कन्हैया कुमार से तेजस्वी ने बनाई दूरी

    आपको बताये कि इसमे जेडीयू की ओर से मंत्री अशोक चौधरी कांग्रेस से मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, राजद के तरफ से मंत्री इसरार मंसूरी, के साथ सभी मंच पर दीप प्रवज्लित करने मंच पर पहुचें. जब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से सवाल किया कि क्या तेजस्वी यादव आपके साथ मंच साझा नहीं करना चाहते हैं. इस पर कन्हैया कुमार गोलमटोल जवाब देते हुए बचते नजर आयें. 

    पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आये कन्हैया

    जिसपर मंत्री अशोक चौधरी से पत्रकारों ने सवाल किया तो अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री से हमारी बात हुई थी, उन्होंने कहा कि उन्हे विभाग का कार्यक्रम है. इसलिए वो नहीं पहुंचे.  

    तेजस्वी के शामिल नहीं होने पर आयोजक निराश

    वहीं इसपर प्रजापति सम्मेलन के आयोजक पिंटू गुरुजी प्रदेश महासचिव ने कहा कि तेजस्वी यादव मंच पर नहीं पहुंचे है. तो हमारे समाज के लोगों को निराशा हाथ लगी है. हमारे समाज के लोग आरजेडी को वोट देते थे. लालू प्रसाद यादव ने  हमारे समाज के लोगों के लिए काम किया था. हम लोग चाहते थे कि तेजस्वी यादव हम लोगों के साथ मंच साझा करें. लेकिन उन्होंने दूरी बना ली. इसका हम लोगों को खेद है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news