दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी, केजरीवाल की नाराजगी पर कही ये बातें


पटना(PATNA):शुक्रवार को पटना में हुए विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद आज शनिवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दिल्ली से तेजस्वी का विदेश दौरा है. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि कल ऐतिहासिक बैठक हुई है. बिहार की धरती ज्ञान की धरती है, ये धरती लोकतंत्र की जननी है, और यहां से शुरू हुए बड़े-बड़े आंदोलन के जरिए बहुत बड़े परिवर्तन हुए.
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना
तेजस्वी ने कहा कि बिहार से ही इमरजेंसी के खिलाफ जेपी ने जो मूवमेंट किया, उससे बड़ा असर हुआ था. उन्होंने कहा कि, पटना में हुई बैठक में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विपक्ष के सभी बड़े नेता एकमत हो गए. और बीजेपी के खिलाफ लड़ने पर सहमति बनी है. यहां कोई भी अपने हित की बात नहीं कर रहा है. बल्कि जनता की मांग पर हमलोग एकजुट हुए हैं. अब देश की जनता मोदी जी पर बात नहीं करना चाहती है. इस बार का लोकसभा का चुनाव नेता नहीं जनता का चुनाव है. इस बार देशवासी के मुद्दे पर चुनाव होगा.
अरविंद केजरीवाल की नाराजगी पर बोले तेजस्वी
वहीं आपको बता दें कि विपक्षी बैठक के बाद ही अरविंद केजरीवाल नाराज नजर आ रहे हैं. इसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है. सारी बातें हो चुकी है. मीटिंग बहुत ही अच्छी हुई है. इसके बाद अगली बैठक में सभी फिर शामिल होंगे. जिसके बाद कैसे क्या रणनीति बनेगी. शिमला की बैठक में डिटेल बातें होंगी. और उसके बाद सारी बातें सामने आएगी.
4+