छात्रा के साथ छेड़खानी करना मनचले युवक को पड़ गया भारी, युवती ने सरेआम कर दी डंडे से पिटाई, देखें वीडियो

    छात्रा के साथ छेड़खानी करना मनचले युवक को पड़ गया भारी, युवती ने सरेआम कर दी डंडे से पिटाई, देखें वीडियो

    शेखपुरा: शेखपुरा में एक मनचले लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक छात्रा मनचले युवक की डंडे से पिटाई कर रही है और वहां मौजूद स्थानीय लोग भी उसका साथ दे रहे हैं. दरअसल, मनचले युवक को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. वीडियो में जिस लड़के की पिटाई हो रही है वह रोज आते जाते एक छात्रा के साथ छेड़खानी किया करता था. छात्रा शेखोपुरसराय थाना के एक गांव की रहने वाली है.

    दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का वादा करने पर ग्रामीणों ने युवक को किया मुक्त

    मनचले द्वारा अक्सर आते जाते किए जाने वाली छेड़छाड़ से छात्रा परेशान हो गई थी. ऐसे में शुक्रवार को मनचले द्वारा फिर से छेड़छाड़ करने पर छात्रा ने शोर मचा दिया और वहां स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ ने मनचले युवक को पकड़ लिया. फिर क्या ग्रामीणों की मौजूदगी में ही छात्रा ने मनचले की डंडे से पिटाई करनी शुरू दी और स्थानीय ग्रामीण वहां खड़े होकर देखते रहे. हालांकि, बाद में मनचले द्वारा माफ़ी मांगने और भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करने का वादा करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे मुक्त कर दिया. वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news