बिहार की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम,सेमेस्टर एग्जाम में नहीं हुई पास तो छत से लगाई छलांग

    बिहार की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम,सेमेस्टर एग्जाम में नहीं हुई पास तो छत से लगाई छलांग

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुज़फ्फरपुर के बेला थाना इलाके के महिला पॉलिटेक्निक होस्टल में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब अहले सुबह एक छात्रा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली . घटना के वक्त अधिकतर छात्राएं नींद की आगोस में थी . अचानक कुछ गिरने की आवाज सुनकर सभी बाहर निकले तो देखा की  छात्रा ने छत से कूद कर जान दे दी है. जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी . मृतका की पहचान छपरा जिला के सोनपुर की रहनेवाली सत्रह वर्षीय अंजलि कुमारी के रूप में हुई .

    ये है पूरा मामला

    मृतक छात्रा अपने पढ़ाई को लेकर काफी परेशान थी. शुक्रवार को ही उसका रिजल्ट आया था, उसमे सेमेस्टर बैक होने से काफी ज्यादा परेशान हो चुकी थी. पिछले साल भी वह परीक्षा में कुछ विषयों में फेल हो गयी थी . जिसके बाद उसेन  बिना कुछ सोचे समझे अपने हॉस्टल के छत से अहले सुबह कूद कर अपनी जान दे दी. जिसके बाद पूरे हॉस्टल कम्पाउन्ड मे हड़कंप मच गया है.

    पुलिस ने क्या कहा

    मौके पर पहुंची बेला थाना प्रभारी रंजना वर्मा ने बताया कि छात्रा लगातार परीक्षा में फेल होने की वजह से परेशान चल रही थी . पिछले साल भी वह परीक्षा में कुछ विषयों में फेल हो गयी थी . फिलहाल परिजनों को जान कड़ी देड़ी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news