संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, पटना के फुलवारीशरीफ में हादसा, तीन हिरासत में

    संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, पटना के फुलवारीशरीफ में हादसा, तीन हिरासत में

    पटना : फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एम्स गोलंबर के पास एक नवनिर्मित मकान के स्थित कोचिंग संस्थान की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घायल अवस्था में छात्रा को तत्काल पटना एम्स ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक छात्रा की पहचान जानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

    पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है

    वहीं परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतका के परिजनों का कहना है कि दो लड़के उनकी बहन को कोचिंग के तीसरे तल्ले पर ले गए और वहां से नीचे फेंक दिया. परिजनों का दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. उन्होंने बताया कि छात्रा के गिरते ही वे दोनों युवक नीचे दौड़ते हुए आए. परिवार के आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया है.

    फ़िलहाल तीन शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही कोचिंग संस्थान के संचालक और मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. डीएसपी शिशिर कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज में लड़की का गिरते हुए का विडियो है. पुलिस हर बिन्दुओ पर जांच कर रही है. फ़िलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news