सिपाही और हॉस्पिटल गार्ड में हाथापाई, सिवान का सदर अस्पताल बना रणक्षेत्र

    सिपाही और हॉस्पिटल गार्ड में हाथापाई, सिवान का सदर अस्पताल बना रणक्षेत्र

    सिवान : सदर अस्पताल परिसर उस समय रणक्षेत्र में बदल गया जब डायल 112 के सिपाही और अस्पताल के सुरक्षा गार्ड के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजेंद्र स्टेडियम के पास गिरी एक बुजुर्ग महिला को ई-रिक्शा से अस्पताल लाने के बाद सिपाही मनोज कुमार अपनी सरकारी बुलेट इमरजेंसी वार्ड के बाहर बीच सड़क पर खड़ी कर दिए थे जिससे रास्ता बाधित हो गया.

    मरीजों और परिजनों में अफरातफरी का माहौल

    बताया जाता है कि ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने सुरक्षा कारणों और चल रही प्रशासनिक बैठक का हवाला देते हुए बाइक साइड में लगाने को कहा. सिपाही का कहना था कि पहले महिला को सुरक्षित उतार लेने दें फिर वाहन हटा देंगे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई जो कुछ ही पलों में हाथापाई में बदल गई. अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस हंगामे से वहां मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरातफरी का माहौल बन गया.

    हाथापाई में दोनों हल्के रूप से जख्मी हो गए  

    मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया लेकिन तब तक दोनों हल्के रूप से जख्मी हो चुके थे घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. अब सवाल उठ रहा है कि जनता की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले ही अगर आपस में उलझ जाएं तो व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news