नालंदा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, स्तिथि तनावपूर्ण

    नालंदा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, स्तिथि तनावपूर्ण

    नालंदा(NALANDA): बिहार के दो जिलों में हिंसा से प्रशासन की तैयारी पर सवाल खड़ा हो गया है.रामनवमी जुलूस के दौरान सासाराम और नालंदा में हिंसा हुई. ऐसा लगता है कि सुनियोजित तरीक़े से हिंसा फैलाई गई है. रामनवमी के शोभा यात्रा पर रोड़े बाजी की बात सामने आरही है.इस पत्थरबाजी में कुछ लोगों ने फायरिंग भी की गई है.गोलीबारी में एक बच्चे को।गोली लगी है जबकि चार लोगों को छरा लगा है.सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    छावनी में तब्दील हुआ इलाका

      पत्थरबाजी और गोलीबारी के बाद भीड़ उग्र हो गई. कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया.इस दौरान कई गाड़ियों में भी आगजनी की बात सामने आरही है.पुलिस वाहन में तोड़फोड़ किया गया है.दोनों ओर तनाव बढ़ा हुआ है.पुलिस बल की कम संख्या होने के कारण उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया.फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पूरे इलाके में कर दी गई है.वरीय पुलिस अधिकारी लगातार गस्त कर रहे है.

     छत से हुआ पथराव

    बता दे कि  बिहार शरीफ शहर के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई थी. जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे.सभी के हाथों में महावीरी झंडा था.जय श्री राम के नारे लगाते हुए लोग शोभायात्रा में चल रहे थे.

    विवाद देख पुलिस हटी पीछे

    बताया जाता है कि जैसे ही यह शोभायात्रा कांटा मोहल्ला पहुंचा. उसी दौरान छत से रोड़ेबाजी की घटना हुई.देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गया.इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां से जान बचाकर भागने में अपनी भलाई समझा. पुलिस के पीछे हटने से दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए.इस झड़प में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं.इस मामले में कोई भी पुलिस पदाधिकारी मीडिया से कुछ बोलने को तैयार नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news