सृजन घोटाला : सीबीआई की टीम पहुंची किशनगंज, फरार आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर के घर चिपकाया इश्तेहार

    सृजन घोटाला : सीबीआई की टीम पहुंची किशनगंज, फरार आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर के घर चिपकाया इश्तेहार

    किशनगंज(KISHANGANJ): बिहार का बहुचर्चित सृजन घोटाला का तार जुड़ा किशनगंज से. सीबीआई की टीम पहुंची किशनगंज. फरार आरोपी के सुभाषपल्ली स्थित घर में चिपकाया इश्तेहार. शहर के सुभाषपल्ली के रहने वाले व तत्कालीन पूर्णिया बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर नैयर आलम पिता स्व बसीरद्दीन सृजन घोटाले मामले में आरोपी है. नैयर आलम के खिलाफ सृजन घोटाला को लेकर लंबे समय से सीबीआई में मामला चल रहा है. वहीं तत्कालीन बैंक ऑफ़ बड़ौदा के चीफ मैनेजर नैयर आलम के खिलाफ गैर जमानती वारंट सीबीआई न्यायालय के द्वारा निर्गत किया गया था और लंबे समय से फरार चलने के कारण सीबीआई की टीम सीबीआई न्यायालय से निर्गत इश्तेहार लेकर दिल्ली से सोमवार की शाम किशनगंज पहुंचे थे. सदर थाने की पुलिस की मदद से सुभाषपल्ली स्थित उनके आवास पर डुगडुगी लेकर इश्तेहार लगाने पहुंचे. डुगडुगी के आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ तत्कालीन चीफ मैनेजर के घर के बाहर लग गया.

    सीबीआई कोर्ट में  हाजिर नहीं हुए तो ....

    सीबीआई टीम के एसआई योगेश कुमार ने बताया कि पूर्णिया के तत्कालीन बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर नैयर आलम के खिलाफ सृजन घोटाला को लेकर लंबे समय से सीबीआई मे मामला चल रहा है और जिसके बाद से ही चीफ मैनेजर फरार चल रहे थे जिसके बाद सीबीआई कोर्ट ने तत्कालीन चीफ मैनेजर नैयर आलम के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी निर्गत किया था.वहीं कोर्ट के इश्तेहार उनके घर के बाहर चिपकाया गया है. यदि न्यायालय के द्वारा समय सीमा के भीतर सीबीआई कोर्ट में  हाजिर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई न्यायालय के द्वारा की जाएगी. किशनगंज निवासी और तत्कालीन चीफ मैनेजर बैंक आँफ बड़ोदा के खिलाफ सीबीआई केश आरसी नंबर 08(ए)/2018/सीबीआई/एसी-/ न्यू दिल्ली दर्ज है. वहीं लंबे समय से फरार होने के बाद कोर्ट ऑफ स्पेशल जज सीबीआई- पटना ने इश्तेहार चिपकाकर कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है.

    चीफ मैनेजर नैयर आलम कैसे था घोटाले में शामिल 

    सूत्रों की माने तो किशनगंज निवासी और तत्कालीन पूर्णिया के बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर नैयर आलम अपने कुर्सी का दुरुपयोग कर इस घोटाले में शामिल था. जिसका सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ था. जिसके बाद नैयर आलम के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था उसके बाद से ही नैयर आलम फरार चल रहा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news