अवैध शराब के साथ धराये तस्कर, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरी खबर

    अवैध शराब के साथ धराये तस्कर, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरी खबर

    बिहार (BIHAR): भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है. जगदीशपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब झारखंड से दुमका के रास्ते भागलपुर लाया जा रहा है. जगदीशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब माफिया का पीछा किया. लेकिन शराब माफिया भागने में सफल रहा. शराब माफिया के बारे में बाईपास थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार को जानकारी दी गई बाईपास थाने की पुलिस ने 10  कार्टून विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर और गाड़ी को जगदीशपुर थाना तथा बाईपास टीओपी थाना के बॉर्डर पर ही धर दबोचा. पुलिस ने कार की जब तलाशी ली तो रॉयल ब्रांड के दस कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और कार नम्बर MH 04 DY 2572 को जब्त कर लिया है. बाईपास थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि जगदीशपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार को गुप्त सूचना मिला था कि कार से विदेशी शराब भागलपुर लाया जा रहा है. लेकिन शराब तस्कर सनहौला चेकपोस्ट से जगदीशपुर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा और जगदीशपुर थाना तथा बाईपास टीओपी थाने के बॉर्डर पर बाईपास थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार एवं ए एस आई नीतीश कुमार ने अपने दल बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब समेत शराब तस्कर को खदेड़ कर पकड़ा और आगे की कार्यवाही की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news