सीतामढ़ी में रोड रॉबरी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, लोडेड कट्टा के साथ ही अन्य समान बरामद

    सीतामढ़ी में रोड रॉबरी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, लोडेड कट्टा के साथ ही अन्य समान बरामद

    सीतामढ़ी ( SITAMADHI) : सीतामढ़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले में लगातार हो रही राहगीरों के साथ बाइक लूट कांड से राहगीरों में दहशत का माहौल बना हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने अब रोड रॉबरी गिरोह का पर्दाफाश किया है. जिसके तहत पुलिस द्वारा 6 अपराधियों कोगिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई महिन्दवारा थाना क्षेत्र में की गई है. डीएसपी सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा इसमे सफलतापूर्ण गिरफ़्तारी की गई. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इन अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी था जिसमे इन्होंने कई बाइक और कैश की लूट की है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड कट्टा, दो कारतूस, तीन मोबाईल फोन, चार लूट की मोटरसाइकल बरामद किए है.  

    8 से 10 की संख्या में एकत्रित हुए अपराधी

    इस मामले में आरोपियों की पहचान दिलीप कुमार, बाबूल कुमार, मिठ्ठु कुमार, रजनीश कुमार, बिट्टु कुमार, रिक्की कुमार के रूप में की गई है. वहीं एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया की महिन्दवारा थाना के अजय कुमार को सूचना मिली थी की वासुदेव गांव से कोवाही जाने वाली सड़क में बासवाड़ी के पास अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए 8 से 10 की संख्या में अपराधकर्मी एकत्रित हुए थे. जिसके तुरंत बात पुलिस हरकत में आ गई, और इन अपराधियों को धर-धबोचा. फिलहाल पुलिस में जांच कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news