Siwan Bridge Collapsed: सिवान में गंडक नदी पर बना ब्रिज टूटा, देखते ही देखते हो गया धराशायी

    Siwan Bridge Collapsed: सिवान में गंडक नदी पर बना ब्रिज टूटा, देखते ही देखते हो गया धराशायी

    सिवान (SIWAN): सिवान में गंडक नहर पर बना पुल अचानक शनिवार को टूट कर ध्वस्त हो गया. पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. पिलर धसते ही कुछ ही मिनट में पुल धड़ाम से गिर गया. इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुल ध्वस्त होने का लाइव वीडियो भी सामने आया है. घटना दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है. बताया जा रहा है कि पुल काफी पुराना बना हुआ है और बीते वर्ष नहर का निर्माण कराया गया था, लेकिन नहर बनाने में लापरवाही बरती गई.

    बताया जा रहा है कि पटेढ़ा और गिरऔली गाँव के बीच गंडक नहर पर यह पुल काफी पुराना बना हुआ है. बीते वर्ष ही  यहाँ नहर का निर्माण कार्य  किया गया था. इस नहर के गिर जाने से कई खेतों में लगे हुए फसल बर्बाद हो गए ,साथ ही साथ गाँव के  अंदर भी पानी घुस गया है. गाँव वालों को काफी नुकसान भी  झेलना पड़ा. जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर से मिट्टी का कटाव होने लगा. जिसके बाद पुल का पिलर धंसने लगा और कुछ ही मिनटों में पुल धड़ाम से गिर गया.

    पुल गिरने से आवागमन हुई बाधित

    पुल ध्वस्त होने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया. गंडक नहर पर बना यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ती थी. इस पुल के सहारे हजारों लोग इस पार से उस पार जाते थे. लेकिन अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए भी काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी बना हुआ है. आक्रोशित लोगों ने मांग की है की पुल गिरने की जांच की जाए और जल्द से जल्द दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news