बिहार : पटना के एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौजूद

    बिहार : पटना के एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौजूद

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना के एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग में स्थित एक जिम में लगी है, फिलहाल फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं.

    शिवपुरी मोहल्ले में कपिला पैलेस में लगी आग

    वहीं, घटना शिवपुरी इलाके के अटल पथ के पास की है. आपको बता दें कि राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी मोहल्ले में कपिला पैलेस में अचानक आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई. इस बिल्डिंग में लाइब्रेरी, जिम, अस्पताल के साथ कई अन्य तरह की दुकानें मौजूद हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news