लालू को भींगते देख हथुआ एसडीपीओ छाता लेकर दौड़े, वीडियो वायरल होते गरमाई बिहार की राजनीति

    लालू को भींगते देख हथुआ एसडीपीओ छाता लेकर दौड़े, वीडियो वायरल होते गरमाई बिहार की राजनीति

    पटना(PATNA): राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के गोपालगंज पहुंचते ही एक तस्वीर उस समय चर्चा में आ गयी. जब  बारिश से भींगते देख लालू प्रसाद को बचाने के लिए हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार छाता लगाते हुए दिखें. पहली तस्वीर थावे दुर्गा मंदिर की है. जब लालू प्रसाद पूजा-अर्चना कर बाहर निकल रहें हैं, तो बारिश से भींगते हुए देख हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने छाता लगा दिया. दूसरी तस्वीर फुलवरिया के दुर्गा मंदिर की है. यहां भी बारिश से भींगते देख लालू प्रसाद को एसडीपीओ अनुराग कुमार ने छाता लगा दिया. 

    लालू को भीगते देख हथुआ एसडीपीओ छाता लेकर दौड़े

    एसडीपीओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सांसद सुशील कुमार मोदी ने निशाना साधा है, और एसडीपीओ पर कार्रवाई करने की मांग की है.सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'लालू प्रसाद जब मुख्यमंत्री थे.तब आइएएस अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थें.अब तो गनीमत है कि एसडीपीओ साहब लालू के लिए छाता उठाकर चल रहें हैं.नीतीश जी का यही सुशासन है.

    वीडियो वायरल होते गरमाई बिहार की राजनीति

    हालांकि एसडीपीओ अनुराग कुमार इस मामले में फिलहाल कुछ भी सफाई नहीं दी है.बता दें कि थावे दुर्गा मंदिर सदर एसडीपीओ के क्षेत्र में आता है.लेकिन सदर एसडीपीओ थावे दुर्गा मंदिर नहीं पहुंचे थें.उनसे पहले हथुआ के एसडीपीओ अनुराग कुमार मंदिर पहुंचे और फुलवरिया से लेकर वापस सर्किट हाउस आने तक लालू प्रसाद के साथ ही दिखें.ऐसे में बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं का सवाल उठना लाजमी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news