सासाराम : जब गंदे नाले में बहने लगा नोटों का बंडल, जान जोखिम में डाल कूदे लोग, लूट की मची होड़

    सासाराम :  जब गंदे नाले में बहने लगा नोटों का बंडल, जान जोखिम में डाल कूदे लोग, लूट की मची होड़

    सासाराम(SASARAM)- यह अजीबोगरीब खबर बिहार के सासाराम से आ रही है, शहर के मुरादाबाद नहर में नोटों के बहते बंडल को देख कर लोगों में डुबकी लगाने की होड़ लग गयी, लोग एक के बाद एक नहर में कूदते चले गयें. दावा किया जा रहा है कि हर निकलते शख्स के हाथ में नोटा का एक-दो बंडल होता था, जिसे वह किनारे अपने किसी परिजन के हाथों में सौंप कर एक बार फिर से नहर में कूद पड़ता. इस घटना का वीडियो भी सोशल साइट्स पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

    असली या नकली अभी पता नहीं

    हालांकि अभी तक इन नोटों का असली होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह सभी नोट दस-दस रुपये के ही हैं. बताया जाता है कि नहर की पानी भी काफी गंदा है, जिसके कारण उसके आसपास लोगों भटकना भी पसंद नहीं करतें. उसके आसपास लोगों का आना जाना बहुत ही कम होता है.

    लेकिन आज सुबह जब कुछ लोग नहर के पास घूम रहे थें, अचानक से उनकी नजर नहर में बहते नोटों के बंडल पर पड़ी और वे नोटों के इस बंडल को निकालने के लिए नहर में कूद पड़ें, आग की तरह यह खबर तुरंत ही पूरे शहर में फैल गयी, लोगों का हुजूम नहर की ओर दौड़ने लगा और देखते-देखते नहर किनारे भीड़ लग गयी. नोटों के लालच में उस गंदे पानी में कूदने में कोई संकोच नहीं हुआ.  

    छापेमारी की आशंका से फेंका गया नोट

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हुई, लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि यह नोट किसके द्वारा फेंका गया था, चर्चा है कि यह नोट छापेमारी की डर से नहर में फेंका गया था. पुलिस मामले में जांच लगी हुई है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news