समस्तीपुर:आग की चपेट में आई अलाव ताप रही महिला, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

    समस्तीपुर:आग की चपेट में आई अलाव ताप रही महिला, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR):बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहां ताजपुर थाना इलाके में दुकान के अंदर आग ताप रही महिला आग की चपेट में आ गई.आपको बताये कि ठंड की वजह से महिला दुकानदार ने दुकान के अंदर ही अलाव जलाकर रखा था, इसी बीच ग्राहक के आने पर सामान देनी लगी,न  तो पीचे से उसका कपड़ा आग की चपेट में आ गया, जिससे कपड़ा जलने लगा. इसके बाद महिला जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी, ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

    आग की चपेट में आई अलाव ताप रही महिला

    वहीं महिला के शरीर में आग को देखकर पहले तो आसपास के कुछ लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन वहां मौजूद एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाई और महिला को हाथ पकड़ कर नीचे जमीन पर गिरा दिया, इसके बाद पहले शरीर में लगी आग बुझाई, इस घटना के बाद आनन-फानन में जख्मी महिला को जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल ताजपुर में भर्ती कराया गया.

    गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

    जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया.इस हादसे में महिला के शरीर के आगे से अधिक हिस्से जल गए. समस्तीपुर सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा भी महिला को पटना रेफर कर दिया गया. जख्मी महिला की पहचान सीता देवी के रूप में की गई , जो ताजपुर हॉस्पिटल चौक के ही रहने वाली बताई गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news