स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत, संघर्ष और त्याग को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जिम्मेदारी : नीतीश कुमार
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
बख्तियारपुर : बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज शनिवार को पटना जिले के बख्तियारपुर पहुंचे जहां उन्होंने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा स्थलों पर आयोजित राजकीय समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने शहीद नाथुन सिंह यादव जी की प्रतिमा (नया बाईपास, राघोपुर तिराहा), स्वर्गीय मोगल सिंह जी की प्रतिमा (प्रखंड कार्यालय परिसर), स्वर्गीय पं. शीलभद्र त्यागी जी की प्रतिमा (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर), स्वर्गीय कविराज रामलखन सिंह ‘वैद्य’ जी की प्रतिमा (नवनिर्मित डाकबंगला परिसर) तथा स्वर्गीय दुमर सिंह जी की प्रतिमा (श्री गणेश उच्च विद्यालय परिसर) पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्ष और त्याग को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.
स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद श्री रामचंद्र भारती, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री अरविंद कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी.
4+