राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आज, तेजस्वी यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आज, तेजस्वी यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    पटना(PATNA): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एकe अहम बैठक आज पटना के मौर्य होटल में आयोजित की जा रही है.इस बैठक में देशभर से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमे संगठन और नेतृत्व को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते है.मिल रही जानकारी के अनुसार, राजद नेतृत्व तेजस्वी प्रसाद यादव को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है.संभावना जताई जा रही है कि उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है.यदि ऐसा होता है, तो यह पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा.

     तेजस्वी यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा कई नई कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिनकी औपचारिक घोषणा भी की जाएगी. इसके साथ ही बिहार की राजनीति में पार्टी की आगे की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी.खास तौर पर यह तय किया जाएगा कि आने वाले समय में किन-किन मुद्दों को लेकर राजद राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा और बजट सत्र के दौरान सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जाएगा.

    पार्टी में व्यापक बदलाव किए जा सकते है

    सूत्र बताते है कि बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर भी बड़े फैसले लिए जाएंगे और पार्टी में व्यापक बदलाव किए जा सकते है.बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा भी इस बैठक के एजेंडे में शामिल है, जिस पर आत्ममंथन के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी.इसके अलावा, पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को नई और बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती है. जबकि कुछ नेताओं पर कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है. कुल मिलाकर, आज की यह बैठक राष्ट्रीय जनता दल के भविष्य की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news