जहानाबाद में मचे भगदड़ की रिपोर्ट आयी सामने, ड्यूटी से गायब 11 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, पढ़ें पूरा मामला

    जहानाबाद में मचे भगदड़ की रिपोर्ट आयी सामने, ड्यूटी से गायब 11 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, पढ़ें पूरा मामला

    जहानाबाद(JAHANABAD): जहानाबाद के वाणावर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गयी है. रिपोर्ट के आधार पर थानाध्यक्ष, तीन दारोगा, एक जमदार सहित 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. सिविल सर्जन एवं दो डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से अनुशंसा की है.जहानाबाद जिले के वाणावर में चौथी सोमवारी की देर रात भगदड़ के कारण कुल आठ श्रद्धालुओं की मौत हुई थी. वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये थे. मृतकों में 7 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे.

     ड्यूटी से गायब 11 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड

    वाणावर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सावन की चौथी सोमवारी पर जलाभिषेक के दौरान मंदिर के ऊपर अचानक से भगदड़ मच गयी थी और भगदड़ के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले बराबर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार शाह, तीन दारोगा, एक जमादार एवं छह सिपाहियों पर कार्रवाई की गयी है. ड्यूटी से गायब सभी पुलिसकर्मियों को जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच की अनुशंसा की है.

    दो डॉक्टरों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

    आपको बताये कि इस घटना के बाद जहानाबाद डीएम ने आपदा प्रबंधन के एडीएम के नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनाई गई थी और उस जांच कमेटी ने डीएम और एसपी को रिपोर्ट दिया था. जिसमें इस बात का जिक्र था कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से गायब थे. साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के खिलाफ भी डीएम ने कार्रवाई की है. मंदिर में किसी तरह की चिकित्सा शिविर नहीं रहने की वजह से दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इसके लिए डीएम ने जहानाबाद सिविल सर्जन देवेंद्र कुमार एवं दो डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा विभाग से की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news