टना में युवती के साथ फिर हुई दरिंदगी, अगवा कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

    टना में युवती के साथ फिर हुई दरिंदगी, अगवा कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

    पटना (PATNA): हाल के दिनों में राजधानी पटना का फुलवारी थानाक्षेत्र दो युवतियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर चर्चा में बना हुआ है. इस घटना के सामने के बाद  पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके. वहीं आरोपियों की जानकारी देने वाले लोगों के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है. लेकिन इसी बीच राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र से एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने प्रकाश में आया है. जहां एक युवती को जबरदस्ती उठा कर ले जाने और बलात्कार की घटना को अंजाम देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

    वीडियो वायरल करने की दी धमकी

    घटना के संबंध के प्राप्त जानकारी के अनुसार  21 वर्षीय छात्रा को बदमाशों ने कॉलेज जाते समय बाइक से अगवा कर लिया और पटना के  एक निजी होटल में ले जाकर दुष्कर्म जैसी घनौनी घटना को अंजाम दिया है . पीड़िता के अनुसार आरोपी द्वारा धमकी दिया गया कि को घटना की जानकारी अगर उसने किसी को दिया तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा .

    पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी

    हालांकि घटना के बाद पीड़िता किसी तरह जान बचाकर जानीपुर थाना पहुंची और घटना से संबंधित मामले को थाना मे दर्ज कराया. घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम सियाग ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही पुलिस तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता ने बताया कि फुलवारी के मोहम्मदपुर के रहने वाला नीपू कुमार शर्मा और उसके अन्य मित्र ने कॉलेज जाते समय बाइक पर अगवा कर बैठा लिया और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया . फुलवारी शरीफ सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जानीपुर थाना अंतर्गत में रेप का मामला प्रकाश में आया है. प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news