Bihar Politics: इस साल पांचवी बार बिहार पहुंचे राहुल गांधी पूरे लय में थे, ऐसे पीएम को घेरा तो सीएम को भी लपेटा

    Bihar Politics: इस साल पांचवी बार बिहार पहुंचे राहुल गांधी पूरे लय में थे, ऐसे पीएम को घेरा तो सीएम को भी लपेटा

    TNP DESK-शुक्रवार को बिहार पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे लय  में थे.  उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को घेरा  तो नीतीश कुमार को भी सरिया कर लपेटा.  नालंदा में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में प्रधानमंत्री पर हमला बोले .  कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को सरेंडर करने की आदत है.  2 मिनट में चिट्ठी लिखने लगते है.  ट्रंप के सामने सरेंडर कर गए.  जब हमने दबाव बनाया तब जाति जनगणना की घोषणा की.  राहुल गांधी ने कहा कि मैंने लोकसभा में मोदी जी से कहा कि जाति जनगणना होकर रहेगा, तो आप लोग तो जानते ही हैं कि उनको सरेंडर करने की आदत है. 

    इसलिए तैयार हो गए.  ट्रंप  साहब ने 11 बार बोले  कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को सर्रेंडर  करवा दिया, लेकिन प्रधानमंत्री  कुछ नहीं बोल रहे है.  वह बोल नहीं पा रहे हैं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं ,क्योंकि इसमें सच्चाई है.  राहुल गांधी ने लोगों से आह्वान किया कि आप लोग किसी गलतफहमी में मत रहिए कि  भाजपा वाले कभी सही जाति जनगणना कराएंगे , कभी नहीं कराएंगे, क्योंकि जिस दिन सही जाति जनगणना कर दिया जाएगा ,उस दिन उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी. 

     राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला .  कहा कि जिस बिहार की पहचान सत्य -अहिंसा की धरती के रूप में थी.  उसे नीतीश कुमार ने "क्राइम कैपिटल" बना दिया है.  गरीब  लोगों  को देखने वाला कोई नहीं है.  राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलते रहते है.  जिससे  जनता का भरोसा टूटा है, लेकिन नीतीश कुमार की इसकी कोई चिंता नहीं है.

      राहुल गांधी ने यह भी  कहा कि जिस दिन देश में सही जाति जनगणना हुई, उस दिन  पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.  बिहार ने  देश और  दुनिया को रास्ता दिखाया है.  बिहार को उसी  हालत में लेकर आना है.  दूसरी ओर बेगूसराय के बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को देशद्रोही करार दिया है.  बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरेंडर करने वाले बयान पर कहा कि राहुल गांधी दुनिया में भारतीय सेना  की नाक कटवा रहे है.  वह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news