पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मांग, कोसी-सीमांचल में कांग्रेस को मिले ज्यादा से ज्यादा सीट

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मांग, कोसी-सीमांचल में कांग्रेस को मिले ज्यादा से ज्यादा सीट

    पूर्णिया (PURNIA):पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कोसी और सीमांचल क्षेत्र में कांग्रेस को अधिक से अधिक सीटें देने की मांग की है.उन्होंने पूर्णिया में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस इलाके के लोग अब जात-पात से ऊपर उठकर कांग्रेस को समर्थन देना चाहते हैं, इसलिए राजद सहित महागठबंधन की अन्य पार्टियों को यहां कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीट देनी चाहिए.पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि महागठबंधन में शामिल क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस पर दबाव बनाती हैं. लेकिन एक भी क्षेत्रीय पार्टियों किसी खास मुद्दे पर कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं होती .उन्होंने कहा कि क्षत्रिय पार्टियों भाजपा से नहीं लड़ती साथ ही ये भी कहा कि क्षत्रिय पार्टियों भाजपा से नहीं लड़ती है .भाजपा हमेशा कांग्रेस को अपना विरोधी मानती है . 

    बिहार के 100 सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ना चाहिए 

    पप्पू यादव ने यह भी दोहराया कि बिहार की सभी 100 सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ना चाहिए. साथ ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला चुनाव के बाद होना चाहिए.तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय आरजेडी पार्टी का है और हर पार्टी उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री अपने नेता को बनाना चाहती है .लेकिन इसमें कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह चुनाव के बाद ही होगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news