बेगूसराय में पुलिस का इकबाल खत्म, खुद फैसला करने लगे हैं लोग, साइकिल चोरी आरोप में एक यूवक को जमकर पीटा

    बेगूसराय में पुलिस का इकबाल खत्म, खुद फैसला करने लगे हैं लोग, साइकिल चोरी आरोप में एक यूवक को जमकर पीटा

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण लोगों का विश्वास पुलिस से उठ चुका है और शायद यही कारण है कि न सिर्फ अपराधी बल्कि आम लोगों के बीच वर्दी का एतबार समाप्त होता जा रहा है और लोग कानून को अपने हाथ में लेते हुए देखे जा रहे हैं. बेगूसराय में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जो रोंगटे खड़े करने वाली है. इस घटना में भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है, जहां साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक की लोगों ने लात घुसे, लप्पर-थप्पड़, चप्पल और ईट से भी पिटाई की. घंटो चले इस पिटाई के बाद भी जब लोगों का जी नहीं भरा तो लोगो ने उसे नंगा कर उसके गुप्तांग में एसिड डालने का भी प्रयास किया. इस दौरान युवक रहम की भीख मांगता रहा, रोता रहा, दर्द से कराहता रहा. पर किसी को भी उस पर रहम नहीं आई. बाद में आरोपी युवक के द्वारा 2 दिनों के अंदर साइकिल खोज कर ला देने के आश्वासन के बाद भीड़ ने उसे सरेआम थूक चटवा कर छोड़ दिया.

    पिटाई के डर से युवक ने स्वीकारी चोरी की बात

    घटना नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला की है. युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला के रहने वाले अभिषेक कुमार के रूप मे की गयी है. बताया जाता है कि मुहल्ले के ही एक व्यक्ति की साइकिल की चोरी पिछले दिनों हो गई थी, जिसका इल्जाम अभिषेक कुमार पर लगाकर लोगो ने उसे धर-दबोचा और उसकी जैसे-तैसे पिटाई की. पिटाई का यह सिलसिला घंटों चलता रहा. बाद में युवक के द्वारा साइकिल खोज कर ला देने के आश्वासन के बाद लोगो ने उसे जाने दिया. इस संबंध में युवक ने बताया कि साइकिल चोरी के आरोप मे कुछ लोगो के द्वारा उसे पकड़ लिया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. युवक ने बताया कि उसने साइकिल की चोरी नहीं की है, लेकिन पिटाई के डर से उसने चोरी की बात को स्वीकार कर लिया.

    ऑन द स्पॉट फैसला सुना रहे लोग

    बताते चलें कि इस दौरान युवक रोता रहा, कल्पता रहा, पर किसी को उस पर रहम नहीं आई. उल्टे लोग उसके गुप्तांग मे एसिड डालने को उतारू थे. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बेगूसराय मे लोगों के बीच कानून का भय समाप्त हो चुका है और लोग फैसला ऑन द स्पॉट देते हुए देखे जा रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news