समस्तीपुर में पुलिस की दबंगई, टोटो चालक की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल 

    समस्तीपुर में पुलिस की दबंगई, टोटो चालक की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल 

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर में खाकी की दबंगई का एक और वीडियो सामने आया है. जहां ऑटो चालक की पिटाई से नाराज लोगों ने दरोगा की जमकर धुनाई कर दी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मथुरापुर ओपी में तैनात सबइंस्पेक्टर उमाकांत राय गस्ती में निकले थे. इस दौरान  बाजार समिति स्तिथ झिल्ली चौक के पास जाम लगी थी. जाम हटाने के दौरान उनके द्वारा एक टोटो चालक की पिटाई कर दी गई. पुलिस की पिटाई से टोटो चालक जख्मी हो गया. टोटो चालक के शोर-शराबे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने सबइंस्पेक्टर की जमकर धुनाई कर दी. बाद में कुछ स्थानीय लोगों और पुलिस के द्वारा मामले को शांत कराया गया और जख्मी ई रिक्शा चालक संजय कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. हालांकि इस मामले पर फिलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं. इस संदर्भ में पुलिस पदाधिकारी का कहना है की वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई होगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news