पटना में स्कूली समय में चलेगी पिंक बस,छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा

    पटना में स्कूली समय में चलेगी पिंक बस,छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा

    पटना(PATNA):पटना में पिंक बस सेवा अब स्कूली समय के अनुसार चलेगी, ताकि छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को सुविधा हो.परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मिहिर कुमार सिंह ने इस संबंध में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) को निर्देश दिए है.उन्होंने कहा कि इस पहल से स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

    पटना में 30 पिंक बसों का संचालन

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो चरणों में कुल 100 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर राज्य भर में इसकी शुरुआत की है. इनमे से 30 बसें पटना के विभिन्न मार्गों पर चलाई जा रही है. इसके अलावा, पटना जिला और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए पिंक बसें संचालित की जाएंगी.

    छात्राओं के लिए पिंक बस पास में रियायत

    पिंक बस का मासिक पास छात्राओं के लिए 450 रुपये, महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए 550 रुपये निर्धारित किया गया है. पास बनवाने के लिए ‘चलो मोबाइल एप’ के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जो एक दिन में जारी हो जाता है.ऑफलाइन पास के लिए 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर तत्काल पास प्राप्त किया जा सकता है. ऑफलाइन पास बांकीपुर और फुलवारीशरीफ बस डिपो से उपलब्ध है.पास के लिए छात्राओं को आधार कार्ड, फोटो और कॉलेज आईडी कार्ड, जबकि महिलाओं को आधार कार्ड और फोटो जमा करना होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news