पटना के लोगो को मिलेगा सड़क जाम से निजात, सीएम ने किया 1400 करोड़ की लागत से मीठापुर-मोहाली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन  

    पटना के लोगो को मिलेगा सड़क जाम से निजात, सीएम ने किया 1400 करोड़ की लागत से मीठापुर-मोहाली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन   

    पटना(PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर-मोहाली एलिवेटेड रोड का विधिवत उद्घाटन किया और इसे आम जनता को समर्पित कर दिया. यह परियोजना न केवल राजधानी पटना के लिए, बल्कि आस-पास के ज़िलों जैसे पुनपुन, जहानाबाद और गया के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी. करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह एलिवेटेड रोड अब शहर के ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने का काम करेगी.

    पटना के लोगो को मिलेगा सड़क जाम से निजात

    विशेषकर वे यात्री जो दीदारगंज, पुनपुन, जहानाबाद या गया की ओर सफर करते हैं, उन्हें इस रोड से सुगम और तेज़ आवागमन का लाभ मिलेगा.इस परियोजना के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार लगातार आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने पर ध्यान दे रही है.यह एलिवेटेड रोड न सिर्फ ट्रैफिक का दबाव कम करेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति देगी.

    उद्घाटन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है

    स्थानीय लोगों में इस उद्घाटन को लेकर काफी उत्साह है. ट्रैफिक जाम से रोज़ जूझने वाले यात्रियों के लिए यह एक बड़ी राहत के रूप में सामने आया है. उद्घाटन के मौके पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के साथ राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री भी मौजूद रहे. इस दौरान पथ निर्माण मंत्री नीति नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को बड़ी सौगात दी है. इस सौगात से लोगों को जाम से निजात मिलेगी. यातायात बेहतर होगा. वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा काम को लेकर काफी सराहना की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news