बिहारवासियों को जल्दी मिलेगी बड़ी सौगात! राज्य का पहला सिक्स लेन ब्रिज लगभग तैयार, जल्दी दौड़गी गाड़ियां

    बिहारवासियों को जल्दी मिलेगी बड़ी सौगात! राज्य का पहला सिक्स लेन ब्रिज लगभग तैयार, जल्दी दौड़गी गाड़ियां

    मोकामा(MOKAMA):बिहार के लोगों को कुछ ही दिनों में बड़ी सौगात मिलनेवाली है, क्योंकि बिहार का पहला सिक्स लेनवाला नदी पुल बनकर लगभग तैयार है. गंगा नदी पर बन रहे लगभग 2 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज के बन जाने से उत्तर और दक्षिण दक्षिण बिहार का संपर्क और भी आसान और सुगम हो जाएगा, इससे व्यापार में भी बिहार को बड़ा फायदा मिलेगा.

    पुल पटना और पूर्णिया के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा

    आपको बताये कि ये पुल एनएच-31 और 80 के हाथीदह जंक्शन से शुरू होकर बरौनी थर्मल पावर प्लांट से पहले सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क से जुड़ जाएगा.यह पुल पटना और पूर्णिया के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा.वहीं बाढ़ अनुमंडल के औंटा से बेगूसराय जिले के सिमरिया के बीच दोनों सिरों पर पहुंच सड़कों से पुल की कुल लंबाई 8.15 किमी होगी.इस एप्रोच में एक रेलवे ओवर ब्रिज और दो रेलवे अंदर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है.

    पढ़ें निर्माण कंपनी के सीईओ ने क्या कहा

    वहीं गंगा नदी पर बने पुल का निरीक्षण करने पहुंचे निर्माण कर रही कंपनी के सीईओ अभिषेक चौधरी ने बताया कि लगभग 12 सौ करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण हुआ है.जिसको बनने में 6 साल लगे है.नए साल में पुल का एक लेन शुरू होगा और मार्च से जनता को दोनों लेन शुरू कर दिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news