पटना के मेदांता अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात में मचा हड़कंप

    पटना के मेदांता अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात में मचा हड़कंप

    पटना(PATNA): पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां देर रात एक बड़े अस्पताल मेदांता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची औऱ तलाशी शुरू कर दी गई.

    मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    मिली जानकारी के अनुसार देर रात दिल्ली से अस्पताल को एक फोन आया. जिसमें ना केवल पटना बल्कि देश भर के सारे मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. जिसके बाद पूरे देश के मेदांता अस्पताल में हड़कंप मच गया. ये फोन गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में आया था. इसलिए अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को इस बात की जानकरी दी गई.

    सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता पटना के मेदांता अस्पताल पहुंची. जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी. वहीं मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी भी देर रात अस्पताल में पहुंचे थे. जिसके बाद अस्पताल के चप्पे-चप्पे तक तलाशी ली गई. लेकिन पुलिस को अस्पताल से कुछ भी हाशिल नहीं हुआ.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news