दागदार हुई पटना पुलिस की वर्दी! महिला दरोगा ने थाना अध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पढ़ें कैसे न्यूड वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

    दागदार हुई पटना पुलिस की वर्दी! महिला दरोगा ने थाना अध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पढ़ें कैसे न्यूड वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

    पटना(PATNA):बिहार पुलिस पर आये दिन तरह तरह के आरोप लगते है, जिसमे लोग अपराधियों से पुलिस की सांठ गांठ का आरोप लगाते है, लेकिन अब राजधानी पटना से जो खबर सामने आई, वो पुलिस की कार्यशैली पर नहीं खाकी के चरित्र को दागदार करनेवाली है.जहां पटना के जक्कनपुर थाना में तत्कालीन थाना अध्यक्ष पर एक महिला दरोगा ने यौन शोषण का गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाया है.जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

     न्यूड वीडियो बनाकर थानेदार करता था ब्लैकमेल 

    आपको बताये कि यौन शोषण करनेवाला और कोई नहीं 94 बैच के जक्कनपुर के तत्कालीन थाना अध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह हैं. इन पर जक्कनपुर थाने में तैनात दलित महिला दरोगा ने यौन शोषण और मारपीट करने का आरोप लगाया है.पीड़ित महिला दरोगा का आरोप है कि न्यूड वीडियो बनाकर थानेदार उसे ब्लैकमेल करता था, इस दौरान वह प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात भी करवा दिया गया,अब महिला दरोगा ने पटना के एससी एसटी थाने में मामला दर्ज कराया है.वहीं इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग को भी मामले एक कॉपी भेज कर न्याय की गुहार लगाई.महिला दरोगा ने लिखित शिकायत में कहा है कि जक्कनपुर के तत्कालीन थानेदार सुदामा कुमार सिंह ड्यूटी और दूसरे काम के लिए प्रताड़ित करता था, थाना अध्यक्ष अपने आवास पर आने के लिए अक्सर दबाव बनाता था, बोलता था कि मेरे कहने के अनुसार काम करो नहीं तो काम में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दूंगा.

    जब पीड़िता को होश आया तो वो थानेदार के पलंग पर नग्न अवस्था में पड़ी थी

    वहीं महिला दरोगा का यह भी आरोप है कि थानेदार यह धमकी भी देता था कि उसकी पहुंच पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ सभी सीनियर ऑफिसर तक है, जिससे नौकरी बचाने के डर से महिला दारोगा उसके आवास पर पर चली गई, जहां सुदामा कुमार सिंह महिला दारोगा को कॉफी पीने के लिए दिया, कॉफी पीने के बाद वो बेहोश हो गई,फिर जब उसे होश आया तो वो थानेदार के पलंग पर नग्न अवस्था में पड़ी थी. और इतने में ही थानेदार सुदामा प्रसाद सिंह ने अश्लील वीडियो बना लिया.इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो गया.

    15 सितंबर 2023 को सुदामा सिंह ने पीड़िता का गर्भपात कराया था

     महिला दारोगा ने अपने दिए गए आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि थानेदार अक्सर धमकी देता था, कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो तुम्हारे पति को भेज दूंगा.अब जैसा मैं कहता हूं वैसा ही करो, समाज में बदनामी के डर से पीड़िता  चुप रही, जिसका फायदा उठाकर सुदामा सिंह कई बार उसका शारीरिक शोषण किया.महिला दरोगा ने अपने आरोप पत्र में लिखा कि इस बीच गर्भवती हो गई, लेकिन 15 सितंबर 2023 को सुदामा सिंह ने उसका गर्भपात करा दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी थानेदार सुदामा प्रसाद का कुछ महीने पहले पटना से सहरसा ट्रांसफर कर दिया गया है.फिलहाल दर्ज प्रथिमिकी के बाद पटना पुलिस के वरीय अधिकारी ने मामले पर चुप्पी साध ली है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news