पटना: नियोजित शिक्षकों की बैठक समाप्त, तय की गई आगे की रणनीति 

    पटना: नियोजित शिक्षकों की बैठक समाप्त,  तय की गई आगे की रणनीति 

    पटना(PATNA):पटना के यूथ हॉस्टल में टीईटी शिक्षक संघ की ओर से बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को लेकर बैठक की गई.बैठक में बिहार के कई जिलों से नियोजित शिक्षक पहुंचे थे. बैठक समाप्त होने के बाद टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम ने कहा कि आज की बैठक में हमने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि सरकार जो अलग-अलग नियमावली बना रही है. बीपीएससी पास शिक्षको के लिए और नियोजित शिक्षकों के लिए ये हमे स्वीकार नहीं है. हम लोगों ने परीक्षा का समर्थन करने का निर्णय लिया है लेकिन परीक्षा का समर्थन इसी शर्त पर है की हमको बीपीएससी शिक्षको के समान  एक ही नियमावली में समाहित किया जाए.

    नियोजित शिक्षकों की बैठक समाप्त

    वही शिक्षकों को बांटने की नीति जो सरकार अपना रही है हम लोग उसके खिलाफ है.अमित विक्रम ने कहा कि जो पे स्केल सरकार बीपीएससी शिक्षको को और राज्यकर्मियों को देने जा रही है,  वो भी किसी राज्यकर्मी को नही मिलता है, राज्य कर्मी में शिक्षकों का पे स्केल पहले से तय है वो है, लेवल 7,8 और 9 का पे स्केल. हमारे संघ की मांग है कि एक विद्यालय में एक संवर्ग हो , एक पे स्केल हो और अनुशासनिक  कार्रवाई का भी एक ही प्रावधान हो.

    बैठक में बनाई गई आगामी रणनीति 
    नियमावली आने के बाद हम लोग कोर्ट में भी लड़ाई लड़ेंगे और सड़क पर लड़ाई लड़ेंगे, जिन सभी संघों के साथ हमने शिक्षक मोर्चा बना कर लड़ाई लड़ने की शुरुआत की थी.वह लड़ाई भी हमारी जारी रहेगी क्योंकि जो हमारी लड़ाई का मूल्य उद्देश्य था सरकार ने उससे ध्यान भटकाने के लिए एक मैन्युफैक्चर नियमावली बनाई. अमित विक्रम ने कहा कि शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 16 संगठनों ने इसी जगह से लड़ाई का आह्वाहन किया था. हम लोग बस नियमावली आने का इंतजार कर रहे हैं. हमारे संग की राय बनी है कि उसी मोर्चे के बैनर तले जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती है.इस नियमावली के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा , आने वाले समय में हम लोग विशाल प्रदर्शन भी करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news